मुख्यमंत्री से जागृति शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग

कानपुर। अधिवक्तागण जागृति शुक्ला के हत्यारों की गिरफ्तारी और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को ले पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों पर निरंतर हमले हो रहे हैं बिना बार संघों को सूचित किए  गिरफ्तारियां की जा रही है और हत्याएं तक हो रही है।
उन्होने कहा कुछ दिन पूर्व दुर्घटना में घायल इलाहाबाद की युवा अधिवक्ता जागृति शुक्ला सहित कई अधिवक्ताओं को इलाज की जगह अस्पताल में बंद कर उन पर जानलेवा हमला किया गया था,  जिसमें गंभीर घायल हुई जागृति शुक्ला की कल मृत्यु हो गई । रिपोर्ट के बाद भी हमलावारों को गिरफ्तार न किया जाना अत्यंत निंदनीय है। उक्त प्रकरण में मुख्यमंत्री जी से मांग है कि तत्काल जागृति के हत्यारो को  गिरफ्तार कराए और उनके परिजनों को एक करोड़ रूपया मुआवजा देते हुए अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री जी को भेज दिया जाएगा। इस दौरान पूजा गुप्ता, अनिल दीक्षित, प्रीति त्रिपाठी, एस डी सिंह, संजीव कपूर, गौरव शुक्ला, शिवम गंगवार, साजिद खान, मोहित शुक्ला, नवनीत पांडेय,  राकेश सिद्धार्थ, अनूप गुप्ता, रिजवान अली, आयुष शुक्ला, चैतन्य जायसवाल,  इंद्रेश मिश्रा, वीर जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×