सडक हादसे में गंगा पुल रेलिंग पर चढी कार, हादसे के बाद लगा लंबा जाम, क्रेन की मदद से हटाई गयी क्षतिग्रस्त कार

  • बाल-बाल बचे उन्नाव ड्यूटी करने जा रहे दो एसबीआइ्र बैंक कर्मी
कानपुर। कानपुर-उन्नाव को जोडने वाले जाजमऊ गंगा पुल पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पुल की रेलिंग पर चढकर फंस गयी। ये तो अच्च्छा हुआ कि रेलिंग पार कर कार नीचे नही गिरी। वहीं हादसे में कार में सवार दो लोग सुरक्षित निकाल लिए गये।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उन्नाव की एसबीआई में कार्यरत दो बैंक कर्मी चकेरी के श्यामनगर निवासी अमित शर्मा अपने सहकर्मी साथी निशांत शर्मा के साथ उन्नाव के गगनखेडा स्थित ब्रांच में जा रहे थे। बताया जाता है कि गंगा पुल पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गंगा पुल की रेलिंग में चढ गयी। हादसा देखकर कुछ देर के लिए लोगों की सांसे अटक गयी, लेकिन राहगीरों ने अथक प्रयास के बाद किसी प्रकार दोनो कर्मचारियों को किसी प्रकार कार से बाहर निकाल लिया। इस बीच ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद कानपुर की ओर लंबा जाम लग गया, जिससे पुल और फ्लाइओवर पर वाहनों की कतारें लग गयी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर फसी कार को निकालने का प्रयास शुरू किया। कार पुलिस से हटाने में लगभग 40 मिनट का समय लग गया, जिसके बाद पुलिस के प्रयासों से धीरे-धीरे जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका। टीएसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे के कारण जाम की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और कार के हटने के बाद जाम को सामान्य किया गया वहीं ट्रक चालक के बारे में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची CID की टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले में लेना चाहती है तलाशी  | 10 हजार में फेक डिग्री, सऊदी-कनाडा-UK तक नेटवर्क... कानपुर में फर्जी मार्कशीट गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार | कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक | खान सर की गिरफ्तारी पर तो लग गई रोक लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद; जमानत याचिका खारिज
Advertisement ×