राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के शान्ति मार्च को पुलिस ने रोका, पुलिस से भिड़े दिव्यांग 

  • एडीसीपी सेन्ट्रल के आश्वासन पर पदयात्रा स्थगित 
कानपुर। हम हैं काकरोच के पोस्टर के साथ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने शांति मार्च निकालते का प्रयास किया जिसे पुलिस ने रोक दिया।शांति मार्च रोके जाने के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। बाद में एडीसीपी सेन्ट्रल डाक्टर अर्चना सिंह के आस्वाशन पर पदयात्रा स्थगित हो गयी।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी दिव्यांगजन अपनी मांगों को लेकर, शासन और पुलिस महानिदेशक के आदेशों का अनुपालन करने सहित 23 सूत्री मांगों को पूरा करने कि मांग लम्बे समय से कर रहा है। थाना प्रभारी काकादेव व एसीपी स्वरुप नगर ने देर रात वार्ता का प्रस्ताव दिया था जिसे  राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने ठुकरा दिया और सुबह वार्ता के लिए कहा। चौकी प्रभारी शास्त्री नगर सुबह 6 बजे से ही शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में डेरा डाल दिया था । किसी को सेन्ट्रल पार्क से बाहर नहीं निकलने दिया ।
बाद में पीड़ित नाजमा बनों कि रिपोर्ट दर्ज कि गयी और दिव्यांग कमल किशोर का 40 हजार रुपए प्रापर्टी डीलर से दिलाने पर व सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही कि गयी। उसके बाद पदयात्रा रोक दी गई । वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक सभी पीड़ित दिव्यांगों कि रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती तब तक हम आन्दोलन वापस नहीं लेंगे। हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो अब लड़ाई आर पार कि होगी। हम जीवन के अन्तिम सांस तक दिव्यांगजनों के आधिकारों के लिए लड़ेंगे।
प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र, कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार  प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दिक्षित, गुड्डी दीक्षित, गोमती वर्मा, सरला, तन्मय श्रीवास्तव, सतेन्द्र कुमार, मोहम्मद मेराजूददीन ,  प्रज्वल कुमार सिंह, राम जानकी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची CID की टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले में लेना चाहती है तलाशी  | 10 हजार में फेक डिग्री, सऊदी-कनाडा-UK तक नेटवर्क... कानपुर में फर्जी मार्कशीट गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार | कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक | खान सर की गिरफ्तारी पर तो लग गई रोक लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद; जमानत याचिका खारिज
Advertisement ×