क्राइम ब्रांच व पुलिस को मिली बडी सफलता, 600 किलो से अधिक मादक पर्दाथ बरामद

कानपुर। मंगलवार की सुबह तडके क्राइम ब्रांच तथा पुलिस को एक बडी सफलता उस समय मिली, जब एक ट्रक की तलाशी लेने के बाद उसमें 600 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किया गया। पकडे गये मादक पदार्थो की अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 करोड रूपये की कीमत बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार क्राइम बं्राच तथा रावतपुर टीम को मिली सूचना के आधार पर पूरी तैयारी के साथ मंगलवार की सुबह तडके लगभग साढे चार बजे संयुक्त अभियान के अंतर्गत एडीसीपी सुमित रामटेक अपनी दो टीमों के साथ एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। ट्रक के न रूकने पर लगभग 15 किलोमीटर ट्रक का पीछाा करते हुए उसे रोक कर चालक से जब पूंछा गया कि ट्रक में क्या है तो बताया गया कि आंटे की बोरियां है। तलाशी के दौरान ट्रक से मादक प्रदार्थ की बडी खेप बरामद की गयी। मौके पर से तस्कर लियाकत अली जिसे हरियाणा निवासी बताया जा रहा है उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं पूंछताछ के दौरान जमशेद, जावेद, जुनैद के भी नाम सामने आये है। एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेक ने बताया कि चालक हरियाणा का है और मादक पदार्थ की खेप आगरा ले जा रहा था। यह एक अंर्तराज्यीय गिरोह का मामला है और इससे सम्बन्धित पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। यह एक बडी खेप मानी जा रही है, पुलिस द्वारा संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है। मामाले में एनडीपीएक्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×