प्लाईवुड गोदाम में लगी शॉट सर्किट से भीषण आग

  • प्लास्टिक सामान के कारण आग ने धारण किया विकराल रूप
  • गहरे काले धुएं के कारण क्षेत्रीय परेशान
कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर टेनरी के सामने संगीत टाकीज के पास एक प्लाईवुड की गोदाम में शॉट सर्किट के कारण मंगलवार को आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जहां आग लगने से उठे धुएं के कारण लोगों को स्पष्ट नही दिखाई दे रहा था, दो किलोमीटर दूर से धुऐं को उठते देखा गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में थाना सीसामऊ क्षेत्र के संगीत टाकीज के पास एक प्लाइवुड की गोदाम में आग लग गयी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जाता है। आग ने गोदाम में रखे प्लास्टिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावकता इसी में पता चल रही थी कि दो किलोमीटर दूर से धुंऐ को जहां देखा जा सकता था वही धुऐं के कारण लोगों को स्पष्ट दिखाई भी नही दे रहा था।
आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज तथा मीरपुर कैंट से दमकल विभाग की 9 गाडियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत करने के बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग के कारण गोदाम में रखा सारा उत्पाद जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×