प्लाईवुड गोदाम में लगी शॉट सर्किट से भीषण आग

  • प्लास्टिक सामान के कारण आग ने धारण किया विकराल रूप
  • गहरे काले धुएं के कारण क्षेत्रीय परेशान
कानपुर। सीसामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर टेनरी के सामने संगीत टाकीज के पास एक प्लाईवुड की गोदाम में शॉट सर्किट के कारण मंगलवार को आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जहां आग लगने से उठे धुएं के कारण लोगों को स्पष्ट नही दिखाई दे रहा था, दो किलोमीटर दूर से धुऐं को उठते देखा गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर में थाना सीसामऊ क्षेत्र के संगीत टाकीज के पास एक प्लाइवुड की गोदाम में आग लग गयी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जाता है। आग ने गोदाम में रखे प्लास्टिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की भयावकता इसी में पता चल रही थी कि दो किलोमीटर दूर से धुंऐ को जहां देखा जा सकता था वही धुऐं के कारण लोगों को स्पष्ट दिखाई भी नही दे रहा था।
आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर फजलगंज, लाटूश रोड, कर्नलगंज तथा मीरपुर कैंट से दमकल विभाग की 9 गाडियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत करने के बाद आग पर कुछ काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि आग के कारण गोदाम में रखा सारा उत्पाद जलकर राख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×