संतलाल हाते के सैकडों लोग पहुंचे नगर निगम, मेयर पुत्र बंटी पाण्डे के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • हाते की जमीन पर मेयर पुत्र की नजर का लगाया आरोप
  • कानपुर मेयर तथा उनके पुत्र के खिलाफ लगाये नारे
कानपुर। नगर निगम कानपुर में सैकडों लोग हाथों में श्लोगन लिखी पट्टी लेकिर पहुंच गये और मेयर प्रमिला पाण्डे तथा उनके पुत्र बंटी पाण्डे के लिखाफ जमकर पदर्शन करते हुए नारेबाजी की साथ ही आरोप लगाया कि संतलाल हाते अरबों की जमीन पर मेयर पुत्र बंटी की नजर है और इस लिए वहां सीवर नही पडने दिया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
आपकों बता दें कि बीते दिनों नगर में मुख्यमंत्री योगी का आगमन हुआ था और उस दौरान नगर निगम पार्षद पवन गुप्ता ने कानपुर मेयर प्रमिला पाण्डे की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी, जिसके बाद मेयर प्रमिला एक प्रसारित वीडियों में तिलमिलाती भी दिखाई दी थी। पार्षद पवन गुप्ता के वार्ड में पडने वाले संतलाल हाते के सैकडो लोग नगर निगम जा पहुंचे और उन्होने प्रमिला पाण्डे तथा उनके पुत्र बंटी पाण्डे के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि संतलाल हाते में सीवर डालने का काम जानबूझ कर नहीं किया जा रहा है, क्यों कि हाते की अरबों की जमीन पर मेयर पुत्र बंटी की नजर है।
लोगों ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार शौचालयों पर जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है लेकिन उन्हे तथा उनके बच्चों को शौचालय के लिए सडक पर जाना पडता है। इस समस्या के लिए पार्षद पवन गुप्ता ने टेंडर भी पास करा लिया था लेकिन इस अरबों की जमीन को हडपने के लिए मेयर पुत्र बंटी के कारण काम नही हो रहा है। अरोप लगाया कि मेयर प्रमिला उन्हे परेशारन कर रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सीवर लाइन नही पडी तो वह आत्मदाह करेंगे। वहीं ज्ञापन के माध्यम से भी बताया कि टेंडर होने बाद भी काम नही हो रहा है। मेयर पुत्र बंटी भू-माफियाओं से मिलकर हाते की जमीन खरीदना-बेचना चाहते है। कार्य की असफलता को देख नगर निगम कार्यालय में मेयर और उनके पुत्र का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×