जल निगम के कार्य के दौरान टूटी पाइपलाइन का विधायक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

  • लापरवाह अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
  • कल तक पानी चालू नहीं हुआ, तो लटका देंगे उल्टा
  • जनता को परेशान करने वाले अधिकारी कानपुर छोड़कर भागने के लिए तैयार रहें
  • पानी हमारी मूलभूत आवश्यकता है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डबल पुलिया के नीचे 3 दिन पहले जल निगम के कर्मचारियों ने मुख्य पेयजल बड़ी लाइन के कार्य निर्माण के द्वारा तोड़ देने से बैंक का लीकेज हो गया था और पूरे शास्त्री नगर, विजयनगर सहित डेढ़ लाख से ज्यादा लोग, पानी के लिए तब से लगातार आज तक त्राहिमाम कर रहे हैं। कार्य प्रारंभ होते ही, जल निगम की कार्यदायी संस्था, इंजीनियरों और टेक्निकल टीम की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस घोर लापरवाही के कारण क्षेत्र की मुख्य पेयजल पाइपलाइन टूट गई, जिससे स्थानीय जनता के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया।
​निरीक्षण के दौरान मौके पर कार्य की कछुआ गति और अधिकारियों की उदासीनता को देखकर विधायक जी का पारा चढ़ गया। उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता (EE) प्रवीण यादव, सहायक अभियंता (AE) सिकंदर पटेल और अवर अभियंता (JE) अनिल कुमार को कार्यस्थल पर ही, सबके सामने कड़ी फटकार लगाई।
​विधायक द्वारा अधिकारियों को दी गई सख्त चेतावनी कहा ​कल सुबह तक हर हाल में आपूर्ति बहाल हो: विधायक ने अधिकारियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कल सुबह तक, शास्त्री नगर और विजयनगर सहित, हमारे सभी प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हर हाल में चालू हो जानी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो उन्होंने सोची भी नहीं होगी।
साइट छोड़कर भागे तो भुगतना होगा अंजाम:
उन्होंने बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “अगर आप लोग काम अधूरा छोड़कर या साइट से भागने की कोशिश करेंगे, तो याद रखिएगा कि आपको कानपुर छोड़कर भागना पड़ जाएगा।”
​जनता की परेशानी पर कोई समझौता नहीं:
विधायक ने अधिशासी अभियंता को फटकारते हुए कहा कि, मोदी जी और योगी जी, जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए संकल्पबद्ध है,और जल जीवन मिशन पर भी, दिन रात काम कर रहे हैं। परंतु कानपुर में आपकी लापरवाही के कारण जनता को सफर करने पर, मजबूर होना पड़ रहा है। हम किसी भी कीमत पर, जनता को उसके हाल पर नहीं छोड़ सकते। विधायक ने स्पष्ट किया कि पानी जनता की मूलभूत और सबसे अनिवार्य सुविधा है। इसके बिना जीवन नामुमकिन है। जनता को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने वाले अधिकारियों के दिमाग ठिकाने लगाना उन्हें अच्छी तरह आता है।
कहा आज चाहे पूरी रात, आज आपको काम करना पड़े, आप करें। परन्तु कल हर हाल में मैं,पानी चालू होता देखना चाहता हूं। इसे आप मेरा आग्रह भी मान लीजिए और चेतावनी भी। ​मौके पर ही शुरू कराया युद्धस्तर पर काम। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सिर्फ डांट-फटकार ही नहीं लगाई, बल्कि खुद मौके पर डटकर अपनी मौजूदगी में काम को गति दी। उन्होंने तकनीकी टीम को निर्देशित किया कि युद्धस्तर पर काम करके जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को पुनः सुचारू रूप से जलापूर्ति मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि जनता के हक और सहूलियत के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करवाएंगे।
मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव एवं सहायक अभियंता सिकंदर पटेल एवं अवर अभियंता अनिल कुमार तथा पूर्व पार्षद प्रेम सिंह एवं मंडल उपाध्यक्ष सतीश शुक्ला तथा क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लगातार बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, भारी भूस्खलन के बाद बैटरी कार-हेलीकॉप्टर सेवा अगले आदेश तक बंद | ममता बनर्जी की रैली में अचानक मच गई भगदड़... ताबड़तोड़ फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे, दीदी बोलीं- पुलिस प्रशासन BJP कार्यकर्ता की तरह | यहां परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होते होते SIT रिपोर्ट भी लीक हो गई, अब जांच का क्या मतलब.., चंपत राय की चिट्ठी पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का तंज | घुसपैठ पर Amit Shah का बड़ा एक्शन! 9 जुलाई को Border Districts के SPs के साथ बनाएंगे नई रणनीति
Advertisement ×