44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति समेत 4 आरोपी किये गिरफ्तार

हमीरपुर। एक अगस्त उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सड़क किनारे मिला महिला का शव सड़क हादसा नहीं बल्कि बीमा की रकम हड़पने के लिए की गई सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई की रात ललपुरा थाना क्षेत्र के पौधिया गांव के पास सड़क किनारे एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि बैंक खाते की पर्ची के आधार पर महिला की पहचान मौदहा थाना के बमरौली गांव निवासी रीता (32) के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से रीता के पति अमर सिंह, अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आल्टो कार और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रीता ने करीब ढाई वर्ष पहले अमर सिंह से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि रीता की यह दूसरी और अमर सिंह की तीसरी शादी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद अमर सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराकर खुद को संदेह से बचाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, रीता के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आज के युवा 'अमृत पीढ़ी', बनाएंगे 'विकसित भारत', नशीले पदार्थों से दूर रहना सबसे जरूरी; बोले PM मोदी | 'मुझे मारने की साजिश रची गई...', पप्पू यादव पर अज्ञात शख्स ने चप्पल से किया हमला, दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा | मेरी बेटी को माफ कर आपने उसे नया जीवन दिया, CJP प्रोटेस्‍ट में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां की अपील, बोलीं- उसे गोद ले लीजिए | कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद अब आतंकियों के निशाने पर कांवड़ मार्ग, इनपुट के बाद अलर्ट पर UP पुलिस; VVIP स्थलों पर भी सख्त पहरा
Advertisement ×