कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रलअतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना काकादेव क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रकरण प्रकाश में आया, जिसमें पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना-पत्र के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में नियमानुसार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण में उसके विरुद्ध पूर्व से किसी प्रकार का आपराधिक इतिहास/अपराधिक रिकॉर्ड प्रकाश में नहीं आया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
