डीएम से शिकायत, महापौर प्रमिला पांडे को भी सौंपा ज्ञापन, निर्माण रोकने की मांग

कानपुर। नरोना चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के सामने कानपुर मेट्रो द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर कांग्रेसजनों में भारी नाराजगी है। प्रतिमा के सामने निर्माण से प्रतिमा का दृश्य प्रभावित हो रहा है, जिसे कांग्रेस ने अनुचित और भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया है।
इस मामले को लेकर आज कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने पहले जिलाधिकारी कानपुर से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और निर्माण रोकने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर स्थापित देश की पूर्व प्रधानमंत्री और आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा के सामने इस प्रकार का निर्माण किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम सिटी को प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।
पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने भी कहा कि इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा शहर की महत्वपूर्ण पहचान है और उसके सामने ऐसा निर्माण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन और संबंधित विभाग को तत्काल मौके का निरीक्षण कर उचित समाधान निकालना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी, एडीएम सिटी, महापौर और संबंधित विभाग इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए निर्माण रुकवाएंगे और इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा की गरिमा एवं सम्मान को अक्षुण्ण रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया | 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक | अमेरिका में तेज भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप, कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कई देशों में महसूस हुए झटके | अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 3 सप्ताह के लिए विदेश जाने की मिली इजाजत.... MP के पड़ाना गांव के पास भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी ईको वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Advertisement ×