पटकापुर स्वच्छता समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा 

कानपुर। देश की आजादी के 80वें पावन पर्व पर पटकापुर स्वच्छता समिति के द्वारा भव्यता पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि आमोद त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। पटकापुर में शान से फहराते तिर‌ंगे पर सूर्य की किरणें पड़ी तो वहां मौजूद हर एक निवासी की आंखों में गर्वित उत्साहित देशभक्ति से सराबोर दिखाई दिए और गर्व से सीना चौड़ा हो गया।
आमोद त्रिपाठी ने तिरंगे की डोरी खींचकर तिरंगा फहराया। पुष्पों की पंखुड़ियां बिखरीं मानों आकाश से खुश होकर देवताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर रहे हैं ध्वजारोहण के बाद समिति की सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार प्रकट किया बच्चों ने मनोरंजन प्रोग्राम प्रस्तुत  किया और देश भक्ति कविताओं को सुना कर देश प्रेम ने हर किसी के दिल को छू लिया।
इस ऐतिहासिक और भावुक अक्षर वाले पल समिति के समस्त उपस्थित जन को भावुक कर दिया समिति  के संरक्षक कमल चंद बाजपेई, अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष गीता पांडे, मंत्री पारसनाथ शुक्ला, मनीष अस्थाना,राजवर्धन मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, राजेश निगम, विजय निगम, ओमप्रकाश गुप्ता, सिद्धार्थ अवस्थी, बाल जी पांडे, विक्की जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×