कानपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई व अन्य पदाधिकारी सहित मौजूद अन्य पत्रकार साथियों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत गाया उसके बाद वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
