स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। अब वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और बीजेपी नेता सुमित्रो चटर्जी ने भी इस मामले में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
मीडिया से बातचीत के दौरान सुमित्रो चटर्जी ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी इटली से आई हैं, उन्हें शायद वंदे मातरम का असली महत्व और इसकी भावना नहीं पता। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे तो भारत के ही हैं, उन्हें तो सब समझ आना चाहिए था और सोनिया जी को रोकना चाहिए था।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस रवैये से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे बंगाल और देश भर के लोगों को बहुत बुरा लगा है।
