कानपुर जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण करने के साथ भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया जल 

कानपुर। नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने, भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×