बुढ़वा मंगल पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा पनकी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जाएजा

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा बुढ़वा मंगल पर्व के अवसर पर थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित पनकी मंदिर में आयोजित सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान बुढ़वा मंगल पर्व पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं कवरेज को भी चेक किया गया।
ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस बल एवं अधिकारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता के साथ तैनात रहें तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ का सुचारु प्रबंधन सुनिश्चित करें।
संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा स्थानीय लोगों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जमुई मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली ............. सरकार के लिए चेतावनी, चिदंबरम ने हाथियों की संख्या में 18% की गिरावट पर जताई चिंता | राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, कार और बल्कर ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम ....... Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव | विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी दौरे के आखिरी दिन बोले- 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा | 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
Advertisement ×