भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कानपुर दक्षिण की द्वितीय मासिक बैठक संपन्न

  • समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

कानपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, कानपुर दक्षिण की द्वितीय मासिक सामाजिक बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे साहू जी महाराज रेस्टोरेंट 638 Y-1, किदवई नगर, दासु कुआँ, नौबस्ता, कानपुर में आयोजित की गई।

बैठक प्रदेश महामंत्री डॉ. वी.के. साहू (प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नमो नमो मोर्चा उत्तर प्रदेश) एवं जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र साहू के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सहयोग और संगठन को निरंतर मजबूत बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए सभी लोगों का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। जब तक समाज के लोग एक मंच पर एकजुट होकर कार्य नहीं करेंगे, तब तक समाज को अपेक्षित प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना कठिन होगा।

सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने, युवाओं को आगे लाने, सामाजिक सहयोग बढ़ाने तथा समाज की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर प्रयास किए जाने चाहिए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि संगठन केवल बैठकों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हित में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सभी ने संकल्प लिया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को एकजुट करना, शिक्षा औऱ राजनीतिक में भागीदारी, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत एवं संगठित समाज का निर्माण करना है।

अगली बैठक दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज की उन्नति, संगठन की मजबूती और आपसी भाईचारे को सर्वोपरि रखते हुए महासभा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में ओम प्रकाश – मंत्री, शिवकुमार साहू – जिला अध्यक्ष ग्रामीण, शिव स्वरूप साहू S.P. ITBP कानपूर, ओम प्रकाश गुप्ता – उपाध्यक्ष, सुरेश साहू – उपाध्यक्ष, बी.पी. साहू, राहुल साहू – सह मीडिया प्रभारी, सुभाष चंद्र साहू – जिला अध्यक्ष, मुकेश साहू – महामंत्री, धीरेन्द्र साहू – उपाध्यक्ष, आदित्य साहू, अखिलेश साहू – कार्यकारिणी सदस्य, शिव चंद्र साहू, संदीप साहू, सी.के. साहू, अमित कुमार साहू, आकांक्षा साहू, रजनीकांत साहू, चंद्रेश साहू – विधि सलाहकार, जगदीश कुमार साहू, गणेश लाल साहू, गीता साहू, अतुल साहू, पृथ्वी पाल साहू – उपाध्यक्ष, स्वास्तिक कृष्णा साहू – जिला अध्यक्ष उत्तर, अनुरुद्ध कुमार साहू आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिल में दुबक गए, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोले CM योगी .... अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी, सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी | 'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक . BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सलियों से रहें सतर्क |      Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध ............................. Jaipur में JDA का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर | जय छठी मइया! पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, की नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना ....... Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला
Advertisement ×