पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण 

  • पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के दिए निर्देश 
कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना गुजैनी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी तात्या टोपे नगर के पनकी नहरिया स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विसर्जन कार्यक्रम के दृष्टिगत मौके पर की गई सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं एवं आयोजकों से संवाद कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में गणेश प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। मौके पर पुलिस बल द्वारा निरंतर निगरानी एवं गश्त करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जमुई मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली ............. सरकार के लिए चेतावनी, चिदंबरम ने हाथियों की संख्या में 18% की गिरावट पर जताई चिंता | राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा, कार और बल्कर ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, घर में पसरा मातम ....... Kailash Vijayvargiya के बयान का BJP MLA Usha Thakur ने किया बचाव | विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी दौरे के आखिरी दिन बोले- 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा | 'अपराधी की जाति नहीं होती, मेरी पुलिस जवाब देगी, कानून का राज और न्याय के साथ विकास हमारा लक्ष्य', जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद बोले CM सम्राट चौधरी
Advertisement ×