कानपुर नगर में नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार

कानपुर। नवागत अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
सौरभ सिंह 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहली तैनाती उप जिलाधिकारी देवरिया के पद पर हुई। करीब साढ़े तीन वर्ष देवरिया में सेवा देने के बाद वह शाहजहांपुर और लखनऊ सदर में उप जिलाधिकारी रहे। वर्ष 2025 में उन्हें मथुरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती मिली। इसके बाद शासन ने उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर के पद पर तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिल में दुबक गए, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोले CM योगी .... अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी, सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी | 'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक . BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सलियों से रहें सतर्क |      Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध ............................. Jaipur में JDA का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर | जय छठी मइया! पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, की नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना ....... Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला
Advertisement ×