गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी….. ओपी राजभर ने सपा प्रमुख को दी खुली चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मिशन 2027 की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, वहीं बयानों के तीर भी खूब चल रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा निशाना साधा है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले सरकार द्वारा एक लाख युवाओं को नौकरी देने की बात का जिक्र किया। राजभर ने लिखा, ‘का भइया अखिलेश जी, हाल-चाल ठीक है न? वैसे लगता नहीं है कि हाल ठीक होगा। चुनाव से पहले एक लाख युवाओं को नौकरी मिलने जा रही है। वो भी बिना लेन-देन के, बिना भेदभाव के, बिना जात-पात के, बिना क्षेत्रवाद के।’

उन्होंने आगे सीएम योगी के बयान को लेकर लिखा, ‘नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दी जा चुकी है। दस का आंकड़ा कुछ हफ्तों में पूरा हो जाएगा। सीएम साहब कहे हैं ना कि बस गिनती करते जाइए। तो गिनती शुरू कर दीजिए। वैसे आप ठीक से गिनती ना कर पाएं तो चच्चू (शिवपाल यादव) को लगा दीजिएगा, क्योंकि आपकी सरकार में लूट का सारा हिसाब किताब तो वही रखते थे।’

राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा कि महाराज चुनाव आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए। इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि सपा को 2017 में 47 और 2022 में 111 सीटें मिली थीं। आगे चुनौती दी कि इस बार सपा की 47 भी लाकर दिखाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब सपा का समय था तब युवाओं को शूटर बनाया गया था। भेदभाव करके पैसे लेकर नौकरी दी गई थी। शूटर के भरोसे चुनाव जीतने की फिराक में थे, लेकिन वे ढेर हो गए। उन्होंने कहा, ‘अब वो अपराधी बचे हैं जो आपके कार्यकर्ता बने घूम रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि सरकार आएगी तो लूटेंगे, अपराध करेंगे।’

ओपी राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सपा की सरकार किसी भी कीमत पर नहीं आने वाली है। उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी बचे हैं, वे भी जल्दी ही निपट जाएंगे। राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती भरे लहजे में कहा कहा कि चुनाव ठीक से लड़ें। मुकाबला जब तक बराबरी का न हो, तब तक एकतरफा चुनाव का कोई मजा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा, बंगाल में जिन 20 सीटों पर सबसे ज्यादा वोट कटे वहां TMC ने सबसे ज्यादा 13 सीट जीती- SIR बवाल पर बोली BJP | पतंजलि देसी घी में चर्बी या कोई मिलावट नहीं, अफवाह फैलाई जा रही है, ये 100 फीसदी शुद्ध है- बाबा रामदेव ....... ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग उठाई | मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई छेड़छाड़ मामले पर कहा,"अपराधी चाहें भाजपा से है, कांग्रेस से है या राजद से है या वो किसी भी राजनीतिक दल से है, जिस प्रकार की घटना हुई है, उसमें क्षमा का कोई प्रावधान नहीं है | गिनती शुरू कर दीजिए अखिलेश जी..., ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला, दी खुली चुनौती ................... Mayawati का बड़ा फैसला, Ishan Anand बने BSP के नए National Coordinator
Advertisement ×