सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से उलझा युवक

कानपुर।  चकेरी थाना क्षेत्र के पीएसी मोड़ पर बुधवार देर रात सिगरेट के पैसे मांगना एक पान दुकानदार के लिए भारी पड़ गया। नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। इस घटना का वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
गंगागंज बस्ती निवासी शुभम कुमार पीएसी मोड़ पर पान की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर रात उनकी दुकान पर दो बाइक सवार युवक पहुंचे। शुभम के अनुसार, एक युवक ने सिगरेट मांगी। सिगरेट देने के बाद जब शुभम ने उससे पैसे मांगे, तो दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिटाई करने की नीयत से अपना जूता तक निकाल लिया।
हंगामा और शोर सुनकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। उसने खुद को कानपुर कोर्ट में पिछले चार साल से क्रिमिनल केस की प्रैक्टिस करने वाला वकील बताया और अपनी पहचान का हवाला देकर पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को जीप में बैठाकर थाने पहुंचाया। मेडिकल जांच कराने पर आरोपी के नशे में होने की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दहेली सुजानपुर निवासी नितेश सिंह के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
चुनाव आयोग में मतभेद के कोई सबूत नहीं, कोई सबूत है तो राहुल गांधी दें, जिस रिपोर्ट का जिक्र उसका आधार क्या? SIR पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला | जमुई के बाद समस्तीपुर में शर्मनाक वारदात... नाबालिग से मनचलों ने की बदसलूकी, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार ......... Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए |      जमशेदपुर में खड़े ट्रक में घुसी कार, झारखंड की कैबिनेट मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत; कार काटकर निकाले गए शव ................ Assam Cabinet ने मुस्लिम विवाह अनिवार्य पंजीकरण नियमों को दी मंजूरी | मुसलमान सपा की भगवा यात्रा में शरीक न हो, रायबरेली से यात्रा शुरू कर अखिलेश यादव ने दोस्ती की आड़ में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग है.... मौलाना बरेलवी का हमला
Advertisement ×