बारिश से हुई दिनचर्या प्रभावित, अभी दो दिन और बरसेंगे बदरा  

  • बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण पलटा मौसम, प्रदेश के अधिंकाश हिस्सों में बारिश
कानपुर। गुरूवार की देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह भी जारी रही, जिससे कामकाज पर निकलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पडा। अधिकांश बच्चे स्कूल नही जा सके तो वहंी कई स्कूलों में रेनी-डे घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को सारा दिन रूक-रूक कर कभी धीमी तो कभी तेज बारिश होती रही। आने वाले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाडी में बने गहरे दबाव के कारण देश के कई हिस्सों में एक बार पुनः मौसम सक्र्रीय हो गया है, इसी कारण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है। बताया गया कि अगले दो दिनों तक कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
तेजी से कम हुआ तापमान
लगातार हो रही बारिश के बाद तेजी के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जहां बीते बुधवार और गुरूवार को उमस से लोग बेहाल रहे वहीं बारिश के बाद उमस से राहत भी मिली है। शुक्रवार को दिन का तापमान  डिग्री सेंल्सियस तक जा पहुंचा, कई घरों में पंखें तक बंद कर दिये गये। सारा दिन बारिश होती रही। आने वाले सात दिनों के बाद मौसम के विदा होने की उम्मीद जताई गयी। वहीं शनिवार को भी तेज बारिश के आसार बताये गये। लगातार होने वाली बारिश का असर कानपुर में लोगों के दैनिक जीवन पर भी पडा। सडकों पर वाहन कम चले और अपने गंतव्य पर जाने वाले लोग बारिश के पानी से बचाव करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
''आतंकी हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?' UN हेडक्वार्टर में जब भारतीय पत्रकार ने पूछा सवाल तो दुम दबाकर भागे पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ | चक्रवात अर्नब का UP में दिखेगा असर, IMD ने जारी किया 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार स्कूल बंद ... PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी |      कानपुर : पापा अय्याश थे, महिलाओं पर लुटाते लाखों कैश और मुझे सिर्फ 40 हजार...बिजनेसमैन विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे ने कबूला जुर्म, बहू निकली बेगुनाह | CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बवाल के बाद पुलिस ने कई को हिरासत में लिया .... खराब मौसम के कारण कानपुर के सभी स्कूल 26 सितम्बर को रहेंगे बंद
Advertisement ×