सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर में 348 लाभार्थी लाभान्वित

कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत परिणय गेस्ट हाउस, श्याम नगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम), गैर संचारी रोग (एनसीडी) एवं नेत्र परीक्षण टीमों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर में कुल 348 लाभार्थी लाभान्वित हुए। नेत्र परीक्षण टीम ने 88 लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार चश्मे वितरित किए। एनसीडी टीम ने 89 लोगों का रक्तचाप तथा 120 लोगों की शुगर की जांच की। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने 161 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कर आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित कीं। इसके अलावा 10 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
शिविर में सांसद रमेश अवस्थी, शिवराम सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित ए.के. रस्तोगी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चन्द्र, एनयूएचएम कोआर्डिनेटर मिलिन्द गौतम सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×