डीसीपी ट्रैफिक द्वारा वाहनो एवं निजी एसी बसों की कराई गयी सघन चेकिंग 

  • वाहनो/निजी बसों की सघन सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी चेकिंग
  • यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए दिए दिशा-निर्देश

कानपुर। नगर में Meet & Greet एवं Fire Security Check अभियान के अंतर्गत भौती बाईपास चेक प्वाइंट पर डीसीपी ट्रैफिक अभय नाथ त्रिपाठी द्वारा वाहनो एवं निजी एसी बसों की सघन वाहन एवं सुरक्षा चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बसों की फायर सेफ्टी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता तथा यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान बस चालकों एवं परिचालकों/कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहन को सुरक्षित गति से संचालित करने, फायर सेफ्टी उपकरणों को दुरुस्त रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन के माध्यम से सुरक्षित,  सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×