- हमलावरों ने धारदार हथियार से किया बजुर्ग पर हमला, शिवराजपुर के दिनकरपुर गांव की घटना
कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र के दिनकर गांव में मंगलवार की सुबह पशु बांधने को लेकर हुए विवाद के दो दिन बाद घर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग पर हमलावरों ने घारदार हथियार से हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नही अधेड व्यक्ति की आवाज सुनकर जब परिजन आये तो हमलावार उन्हे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
शिवराजपुर क्षेत्र के दिनकरपुर गांव में मंगलार की सुबह अधेड दयाराम अपने घर के बाहर बैठे थे। बताया जाता है कि पशुओं को बांधने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से दो दिन पहले बहस हो गयी और इसी का बदला लेने के लिए कुछ हमलावर दयाराम के घर पहुंचे और धारदार हथियार से उनपर हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। बचाने आये परिवार के अन्य लोगों को भी चोटे आयी, वही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
जख्मी दयाराम के पुत्र दयाराम के पुत्र रमेश ने बताय कि सुबह अचानक विशंभर, छोटे, महेश, दिनेश, अंकित, सुमित, प्रदीप, प्रांशु, कुलदीप तथा शंकर लाल आये और गाली गलौज करते हुए पिता पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।
