मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन

  • लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। थाना किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत कंजरपुरवा मोहल्ले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं बाहरी व्यक्तियों द्वारा यहां से मादक पदार्थ खरीदकर ले जाने के संबंध में लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इन सूचनाओं के दृष्टिगत 1 नवंबर 2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे एसीपी घाटमपुर के पर्यवेक्षण में दक्षिण जोन की चार थानों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस अभियान में लगभग 135 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर पांच अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर एक साथ सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। अब तक की कार्रवाई में सागर, अरमान एवं एक महिला सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस की अन्य टीमें भी लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। मादक पदार्थों की अवैध बरामदगी एवं इस कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संयुक्त अभियान में एसीपी घाटमपुर सहित थाना बाबूपुरवा, किदवई नगर, जूही एवं गोविंद नगर की पुलिस टीमें शामिल रहीं।

इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा बाहर से आकर मादक पदार्थ खरीदने वाले व्यक्तियों एवं इस अवैध कारोबार में संलिप्त नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'10 लाख नहीं, 40% तो खाली था मैदान..' दिल्ली में विपक्ष की रैली पर संबित पात्रा का करारा तंज ............... गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट से आजम खान को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे जाएंगे जेल! | पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत को तो ख्‍याल रखिए...राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़के भइया’ के लिए दरी बिछाने पहुंच गए दिल्ली |      बंगाल की खाड़ी में फिर आ रहा जलजला, चक्रवात 'अनर्ब' से भी ज्‍यादा खतरनाक है तूफान 'मुरसु', तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी ....................... गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा | जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार ......................... Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
Advertisement ×