कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में उस समय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जब सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने एक युवक को मृत पाया। शव पड़े होने की सूचना क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रावतपुर पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की है।
युवक के दाहिने कलाई पर धनवती नाम लिखा है। वहीं पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार सुबह आठ बजे के करीब रावतपुर थाना क्षेत्र अरमापुर के कर्बला मैदान स्थित लाल मंदिर के निकट लोगों ने एक युवक को जमीन पर गिरा देखा तो अन्य युवकों को बताया जिससे आस पास रहने वाले एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि देर रात युवक कुछ दूरी पर बनी नाली में गिरा होगा जिससे उसके शरीर और कपड़ों पर कीचड़ लगा है। किसी तरह बाहर निकल कर जमीन पर गिर गया और ठंड से उसकी मौत हो गई। वहीं लोगों ने बताया कि रात एक बजे युवक बकरमंडी से कर्बला मैदान की ओर जाते दिखा था युवक अत्यधिक नशे ने था।
