नशे के कारोबार पर बजरिया पुलिस का बड़ा प्रहार, चार तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। बजरिया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी संदिग्ध अवस्था में कूड़ाघर के पास एक सुलभ शौचालय के अंदर बैठे मिले।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 127 ग्राम स्मैक और 9.033 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के पास से 1,180 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशू सोनकर, मुन्ना, रामचन्द्र और मकसूद के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×