मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने दिए निर्देश, कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में चलाएं विशेष अभियान

  • खसरा-रूबेला उन्मूलन और रोग निगरानी को लेकर कार्यशाला, संदिग्ध मामलों की तत्काल रिपोर्टिंग पर जोर

कानपुर। खसरा-रूबेला उन्मूलन के लिए टीकाकरण से छूटे प्रत्येक बच्चे की पहचान कर उसका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने के साथ ही टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने गुरुवार को आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राष्ट्रीय स्तर पर खसरा-रूबेला उन्मूलन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जेएसआई (जॉन स्नो इंडिया) के तकनीकी सहयोग से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी पात्र बच्चा वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना तैयार करे। एमआर-1 और एमआर-2 की निर्धारित खुराक से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने खसरा-रूबेला सहित टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारियों के संदिग्ध मामलों की तत्काल सूचना देने, समयबद्ध जांच और नमूना संग्रह की व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा आपूर्ति विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही नियमित समीक्षा के माध्यम से टीकाकरण एवं रोग निगरानी के निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति सुनिश्चित करने को कहा।

संदिग्ध मामलों की पहचान और निगरानी पर विशेष जोर

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने खसरा-रूबेला उन्मूलन की रणनीति, नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान तथा वैक्सीन से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। संदिग्ध मामलों की समयबद्ध रिपोर्टिंग, जांच, नमूना संग्रह और निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। चिकित्सा अधिकारियों को इन प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, डॉ. रमित रस्तोगी, डॉ. आर.पी. मिश्रा, शहरी स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश चंद्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.पी. यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अश्वनी कुमार तथा शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मिलिंद गौतम सहित चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ. आशीष मौर्य, डॉ. चेतन यादव, डॉ. विभोर कौशिक, पुनीत श्रीवास्तव एवं गौरव पंत तथा दिल्ली से आए डॉ. अनुपम वर्मा ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। जेएसआई की कार्यक्रम अधिकारी हुदा ज़ेहरा ने भी सहभागिता की। कार्यशाला में नगर निगम, शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अब चुनाव नहीं, इंकलाब होगा, बदलाव नहीं, सैलाब आएगा, डासना जेल से घर पहुंचते ही आजम खान ने दिखाए अपने पुराने तेवर .. Yogi Adityanath बोले अखिलेश यादव खुद Ayodhya से लड़ें चुनाव तो मैं भी उतरूंगा | 'जब जुल्म और ज्यादती हद से बढ़ जाए, तो समझो हुक्मरानों का अंत आ गया', आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का सरकार पर तंज ... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात |      दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता, जेल से बाहर आते ही ओवैसी पर आजम का पहला बयान! ......... 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, Navdeep Singh Sangha ने थामा BJP का दामन | कहीं कट न जाए भारी चालान! सरकार ने बदल दिए प्रदूषण जांच के नियम, BS-4 और 10 साल से पुरानी BS-6 गाड़ियों को हर 6 महीने में कराना होगा PUC टेस्ट
Advertisement ×