कानपुर। थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के अंतर्गत एक भैंस अचानक गहरे नाले में गिरी, जिससे मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के बाद कड़ी मशक्कत कर भैंस को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।
इसी प्रकार पुनः वाई ब्लॉक वार्ड 66 पशुपति नगर में खुले नाले में अचानक एक गाय गिर गई। क्षेत्रीय निवासी एडवोकेट समीर शुक्ला ने बताया कि नाला सफाई के नाम पर 2 वर्ष पहले तोड़े गए नाले आज तक ढंके नहीं गए हैं। पिछले 2 वर्षों में न जाने कितने जानवर खुले नाले में गिर चुके हैं। नगर निगम की वेबसाइट पर दिए गए अधिकारियों के नम्बर या तो उठते नहीं हैं या फिर गलत हैं।
