कहीं गाय तो कहीं भैंस गिरी नाले में

कानपुर। थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के अंतर्गत एक भैंस अचानक गहरे नाले में गिरी, जिससे मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही न्यू आजाद नगर चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

चौकी इंचार्ज रमेश चौधरी ने बिना समय गंवाए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के अथक प्रयासों के बाद कड़ी मशक्कत कर भैंस को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की स्थानीय निवासियों ने सराहना की।

इसी प्रकार पुनः वाई ब्लॉक वार्ड 66 पशुपति नगर में खुले नाले में अचानक एक गाय गिर गई। क्षेत्रीय निवासी एडवोकेट समीर शुक्ला ने बताया कि नाला सफाई के नाम पर 2 वर्ष पहले तोड़े गए नाले आज तक ढंके नहीं गए हैं। पिछले 2 वर्षों में न जाने कितने जानवर खुले नाले में गिर चुके हैं। नगर निगम की वेबसाइट पर दिए गए अधिकारियों के नम्बर या तो उठते नहीं हैं या फिर गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सार्वजनिक सिस्टम पर WhatsApp Web खुला छोड़ने पर साइबर धोखाधड़ी का खतरा, गृह मंत्रालय ने चेताया | Punjab में Mission 2027 की तैयारी: सुनील जाखड़-रवनीत बिट्टू को अहम जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सदस्यीय समिति से बाहर |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×