कानपुर। सूचना के आधार पर सनराइज चंद्रवंशी हॉस्पिटल मक़सूदा बाद विकास खंड कल्याणपुर के पास एक मकान पर नक़ली पोटाश एवम नक़ली डीएपी बनाई जा रही थी मौके पर आईपीएल कंपनी की पोटाश व पारादीप फास्फेट कंपनी की डीएपी की खाली बोरी, नमक की बोरी, गेरू की बोरी व सम्राट सल्फर 90 % की पैकेट, वजन मसीन, सिलाई मशीन एवम धागा के बंडल पाए गए मौके पर चौकी प्रभारी टिकरा, अपर जिला कृषि अधिकारी शिवम, वरिष्ठ सहायक मनोज सिंह चौहान के साथ जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह द्वारा सीलिंग की कार्यवाही करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।
