गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश

कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के 1,11,265 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ कानपुर नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित ट्रैकिंग और स्वास्थ्य निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं देखभाल सुनिश्चित की जाए। आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से निरंतर संपर्क रखा जाए तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को मिलने वाले लाभ समय से उपलब्ध कराने तथा प्रसव के बाद भी जच्चा-बच्चा की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाए तथा सभी पात्र बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में अब तक 17,29,458 आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। जिला स्तरीय चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है तथा सभी संबंधित चिकित्सा इकाइयों में मरीजों के ऑनलाइन ओपीडी पर्चे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सभी चिकित्सा इकाइयों में आशा कार्यकर्ताओं के रात्रि विश्राम के लिए एक-एक कमरा अलग से आरक्षित किया जा चुका है।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जनपद में फार्मेसी ऐप पर पंजीकृत 91 मेडिकल स्टोरों में से 50 द्वारा शेड्यूल एच-1 के अंतर्गत टीबी रोधी दवाओं से संबंधित मरीजों का विवरण दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने शेष मेडिकल स्टोरों से भी नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित कराने तथा अनुपालन न होने पर जिला औषधि निरीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी चिकित्सालयों एवं निजी चिकित्सकों को टीबी मरीजों की रिपोर्टिंग के लिए प्रेरित करने को कहा, जिससे जनपद में टीबी की वास्तविक स्थिति का आकलन कर मरीजों की पहचान एवं उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सार्वजनिक सिस्टम पर WhatsApp Web खुला छोड़ने पर साइबर धोखाधड़ी का खतरा, गृह मंत्रालय ने चेताया ................ Bisleri का पानी असुरक्षित मिलने पर FSSAI सख्त, अन्य Water Brands की जांच शुरू | Punjab में Mission 2027 की तैयारी: सुनील जाखड़-रवनीत बिट्टू को अहम जिम्मेदारी, कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 सदस्यीय समिति से बाहर .... अयोध्या से जनकपुर सीधी ट्रेन, PM मोदी और बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी |      Muzaffarnagar दंगों का जिक्र कर Sangeet Som बोले, आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए .......... पेश न होने पर Dhruv Rathee की मुश्किलें बढ़ीं, Saket Court ने जारी किया गैर-जमानती वारंट | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×