बड़ा चौराहा और घंटाघर चौराहे का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • 42 प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित कर यातायात व्यवस्था को बनाया जाएगा सुगम

कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट गिफ्ट (गाइडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर ट्रैफिक) के अंतर्गत जनपद के 42 प्रमुख चौराहों का कायाकल्प किया जाना है। इसी क्रम में  जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के दो प्रमुख चौराहों बड़ा चौराहा एवं घंटाघर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम बड़ा चौराहे पहुंचकर वहां की मौजूदा यातायात व्यवस्था, वाहनों के आवागमन एवं चौराहे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने चौराहे को सुव्यवस्थित एवं यातायात के अनुकूल विकसित करने के लिए आवश्यक सुधार कार्यों की संभावनाओं का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर वहां यातायात के दबाव, वाहनों के आवागमन एवं जाम की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि दोनों चौराहों की भौतिक स्थिति एवं यातायात संबंधी आवश्यकताओं का समुचित आकलन करते हुए प्रस्तावित सुधार कार्यों को प्रभावी ढंग से कराया जाए। चौराहों पर ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारु रहे और आम नागरिकों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहों के विकास कार्यों में सड़क सुरक्षा, पैदल यात्रियों की सुविधा और यातायात के सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट गिफ्ट का उद्देश्य कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना, जाम की समस्या को कम करना तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवंस्टूडियो अर्बनलिंक एलएलपी, गिफ्ट प्रोजेक्ट कंसल्टेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Supreme Court से राहुल गांधी को मिली राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द, अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई ... CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां | MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ . Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्ता |      Uttarakhand: मेरिट, टैलेंट और काबिलियत, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 36,000 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन का CM धामी का दावा ... Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध | कैबिनेट का बड़ा फैसला... असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत; तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी .... सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
Advertisement ×