तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, स्टाफ समेत कई घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की जान चली गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। हादसा कन्नौज में एक्सप्रेसवे के 209 किलोमीटर कट के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बच्चों की बस को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्टाफ आगरा शैक्षिक टूर पर गए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वापसी के दौरान बच्चों के टॉयलेट के लिए बस को रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूल के प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर बताई गई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार तिर्वा मेडिकल कॉलेज में कराया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों और बचाव दल ने बच्चों को बस बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। एसपी के मुताबिक, हादसे में 24 छात्र और स्टाफ सदस्य घायल हुए हैं। अन्य घायलों को वाहनों के जरिए कौशांबी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Supreme Court से राहुल गांधी को मिली राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द, अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई ... CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां | MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ . Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्ता |      Uttarakhand: मेरिट, टैलेंट और काबिलियत, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 36,000 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन का CM धामी का दावा ... Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध | कैबिनेट का बड़ा फैसला... असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत; तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी .... सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
Advertisement ×