ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण

  • ई-चालानी वादों के निस्तारण से 4 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि वसूल

कानपुर। रजिस्ट्रार जनरल, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 नवंबर 2026, चतुर्थ शनिवार को जनपद न्यायालय, कानपुर नगर में मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के चालानी वादों के निस्तारण हेतु ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अनमोल पाल के निर्देशन में आयोजित विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता-I ने की।

विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता-I एवं नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक एमवी एक्ट के चालानी वादों का निस्तारण कर आम जनमानस को इसका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सभी से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

विशेष लोक अदालत में चालानी वादों का निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से किया गया। जनपद न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला ने 533 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-02 चन्दन कुमार सिंह ने 10, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-4 साधना गिरी ने 65, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-6 स्वतंत्र सिंह रावत ने 24, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 अतुल कुमार नायक ने 40, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 आनन्देश सिंह ने 131, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 अमित सिंह-III ने 49, अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-5 अभिनय सिंह ने 12, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 देवर्षि देव कुमार ने 75, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-6 सिद्धार्थ शेखर सिंह ने 17, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-5 अनुज सिन्हा ने 76 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 अर्पित गोयल ने 26 वादों का निस्तारण किया।

इसी क्रम में अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-1 सौम्या अरुन ने 208, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2 शिप्रा ने 320, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-3 अर्जित वर्मा ने 3, न्यायिक मजिस्ट्रेट-2 अभिषेक सिंह-II ने 113, न्यायिक मजिस्ट्रेट-3 प्रशान्त वर्मा ने 5, न्यायिक मजिस्ट्रेट-7 अक्षय कुमार ने 201, न्यायिक मजिस्ट्रेट-8 आकृति प्रकाश ने 32 तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट-9 शिवानी सिंह-III ने 10 वादों का निस्तारण किया।

इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 1,950 चालानी वादों का निस्तारण किया गया तथा 4,34,500 रुपये की धनराशि वसूल की गई।

कार्यक्रम में विशेष लोक अदालत के संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमारी ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी, लोक अदालत रश्मि सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, एलएडीसी, जनपद न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी तथा पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
उत्तराखंड के पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से 8 की मौत, 5 लोग घायल ....... अफगानिस्तान में बड़ा धमाका: एक स्कूल के बगल वाले घर में डायनामाइट फटने से 7 छात्रों की मौत, 97 घायल | हर रुकावट को खत्‍म कर के रहेंगे, हिम्‍मत अटूट और हौसला बुलंद है...महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का पोस्‍ट, बोले- सरकार वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध |      'तमिलनाडु के 3 साल के संघर्ष की एक बड़ी जीत...', परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का ऐलान, स्‍टालिन बोले- हमारी मांगों का रखा ख्‍याल | Gurugram में बिना वैध वीजा-पासपोर्ट रह रहे 27 बांग्लादेशी डिपोर्ट, ट्रेन से भेजे गए वापस .....,... BJP के लिए देश नहीं सिर्फ चुनाव जरूरी, Delimitation Bill पर Akhilesh Yadav का तीखा वार
Advertisement ×