चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश 

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने  पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों समेत तीन बाल अपचारियों को चिन्हित करते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं ।
डीसीपी पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन बाल अपचारियों की भी संलिप्तता सामने आई है।वही पूछताछ में आरोपियों ने कई बंद मकानों को निशाना बनाने की बात कबूल की।
गिरोह रात के समय ऐसे घरों की रेकी करता था, जिनमें कोई नहीं रहता था या जिन पर ताला लगा होता था। इसके बाद मौका मिलते ही मकानों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CJP प्रोटेस्ट के बीच NTA के अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, पेपर लीक को लेकर परीक्षा संचालन से जुड़े 47 अफसर बर्खास्त | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | व्यवस्था में होगा सुधार, पद छोड़ना नहीं है समाधान, सरकारी सूत्रों के हवाले से बड़ा दावा- पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है
Advertisement ×