छत से गिरी 5 साल की बच्ची, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र स्थित बारीगांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रही 5 साल की बच्ची संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
बारीगांव निवासी छोटे सक्सेना की 5 वर्षीय बेटी अंशिका मंगलवार को अपने घर की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 12 फीट नीचे गिर पड़ी। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो बच्ची घायल अवस्था में मिली। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भीतरगांव ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर जिला अस्पताल (उर्सला/हैलट) के लिए रेफर कर दिया। साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची के छत से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी, और प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | CJP का बड़ा ऐलान: सरकार पर 'धोखाधड़ी' का आरोप, 5 सितंबर को Delhi में मार्च ..... Chirag Paswan ने Reservation को बताया संवैधानिक अधिकार, बोले: दुनिया की कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती | गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं ... Amravati में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट
Advertisement ×