हैलट अस्पताल में 14 सुपरस्पेशलिटी विभागों का बनाया जायेगा अत्याधुनिक भवन

कानपुर। हैलट अस्पताल में जल्द ही 14 सुपरस्पेशालिटी विभागों का अध्याधुनिक भवन बनाया जायेगा, जिसकी लागत 800 कारोड बतायी जाती है। पीजीआई के अंतर्गत बनने वाले इस भवन को जीटी रोड स्थित नर्सिंग काॅलेज परिसर में बनाये जाने की योजना है।
800 करोड रू0 की लागत से 14 सुपरस्पेशाालिटी विभागों के अत्याधुनिक आठ मंजिला भवन बनाया जायेगा। बताया जाता है कि इसके लिए शासन को भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह भवन जीटी रोड स्थित नर्सिंग काॅलेज परिसर में बनाये जाने की योजना है। इस भवन में पीडियाट्रिक, गैस्ट्रो, कार्डियक, प्लास्टिक सर्जरी सहित 14 विभागों को संचालित किया जायेगा। प्रस्तावित इस भवन में आधुनिक आपरेशन थिएटर, आईसीयू, ओपीडी तथा जांचसुविधाओं को विकसति किया जायेगा, जिससे गंभीर बीमारी से जूझ रहे रोगियों को दूसरे बड़े शहरों की ओर  नही जाना होगा।
सारी सुविधायें यहां प्राप्त होने से सही समय पर सही इलाज तो मिलेगा ही साथ ही बीमार तथा उसके परिजनों को भी सहजता होगी  और पैसा भी कम खर्च होगा। जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के प्रचार्य डां0 संजय काला ने बताया कि पीजीआई में अभी 11 सुपरस्पेशलिटी विभागों का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, आवास पर पहुंची CID की टीम, फर्जी हस्ताक्षर मामले में लेना चाहती है तलाशी  | 10 हजार में फेक डिग्री, सऊदी-कनाडा-UK तक नेटवर्क... कानपुर में फर्जी मार्कशीट गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार | कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को बड़ी राहत, पटना जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक | खान सर की गिरफ्तारी पर तो लग गई रोक लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद; जमानत याचिका खारिज
Advertisement ×