श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को ट्रक ने मरी टक्कर, 12 लोगों की मौके पर मौत, मृतकों में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे शामिल

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के बीच ऑटो रिक्शा और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बरेली-फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी ग्राम के पास जलालाबाद की ओर जा रहे ऑटो रिक्शा में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो रिक्शा सवार 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा मृतकों में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मीणा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ने बताया कि श्रद्धालु दो गांव के रहने वाले थे तथा गांव का ही ऑटो चालक सुरेश कश्यप उन्हें गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि ऑटो जब बरेली फर्रुखाबाद मार्ग पर अल्लाहगंज थाना अंतर्गत सुगसुगी गांव के पास पहुंचा तभी घने कोहरे के चलते सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई जिससे ऑटो में सवार सभी 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दमगढा तथा लसना गांव के लालाराम (30), पुत्तू लाल (50), शिवपाल (45), सुरेंद्र कश्यप (50), अंकुश (50), अनंत राम (35), बसंता देवी (70), मनीराम (45), पोथीराम (50), रंपा देवी (45), रूपा देवी (50), तथा आदेश (20) के रूप में हुई है। लालाराम तथा पुत्तू लाल सगे भाई थे, जबकि वसंता देवी और अनंत राम मां बेटे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया और घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है जबकि उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×