ऐलान….’लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत हर महीने आएंगे महिलाओं के खाते में 1,700 रुपये

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो में टीएमसी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये देने का ऐलान किया है।

वहीं, ममता सरकार ने बेरोजगारों के लिए पॉकेट मनी की भी घोषणा की है। इसके तहत जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे।

बता दें, इस बार के चुनावी घोषणा-पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने दीदी के 10 वादों की बात की है, जिसमें पार्टी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का वादा किया है। इसके अलावा, ‘बांग्लार युवा-साथी’ योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को दिया जाने वाला 1,500 रुपये के मासिक भत्ते को जारी रखेगी। साथ ही, राज्य में अगली सरकार बनने पर किसानों (जिनमें भूमिहीन किसान भी शामिल हैं) की सहायता के लिए 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट पेश करने जैसी 10 घोषणाएं की हैं।

मेनिफेस्टो जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘लक्ष्मी भंडार स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये मिलेंगे। जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे… बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक डेस्टिनेशन है। हम MSME में नंबर वन हैं। MSME के ​​तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं। बंगाल में लेदर इंडस्ट्री सबसे बड़ी है।’

CM ममता ने BJP पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार लाते हैं, और राज्य में दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें। अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें। वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
शिवराज सिंह चौहान की अपील- कृषि अधिकारी एक साल तक ना खरीदें सोना, PM Modi के आह्वान पर लिया संकल्प  | Tamil Nadu में TVK सरकार पर Udhayanidhi Stalin का बड़ा हमला, बोले- जल्द सामने आएगा असली चेहरा | Kerala में CM Satheesan का आते ही Action: महिलाओं को Free Bus, आशा वर्कर्स को ₹3000 की सौगात | 'प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे...', सड़कों पर Namaz को लेकर CM Yogi का 'Shift System' प्लान
Advertisement ×