नीट मामले को लेकर एटीएस ने दो शिक्षकों से पूछताछ की

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी), 2024 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में लातूर जिले में एक निजी कोचिंग सेंटर चलाने वाले दो शिक्षकों से पूछताछ की।

एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एटीएस की नांदेड़ इकाई ने शनिवार रात दोनों को हिरासत में लिया और कुछ घंटों तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक शिक्षक लातूर जिले के एक सरकारी स्कूल में काम करता है। अधिकारी ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो एटीएस द्वारा इन शिक्षकों को पुनः बुलाया जाएगा।

एटीएस की यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद हुई है। इस बीच, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध मेंप्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×