हत्या के प्रयास का मुकदमा मामूली मारपीट में किया दर्ज 

कानपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली समय समय पर उजागर होती रही है, अपराधियों से सांठगांठ, पीड़ितों पर अत्याचार के की मामले सामने आने के बाद भी अभी तक पुलिस की कार्यप्रणाली में विशेष सुधार नही आया है। इन अन्य हत्या के प्रयास के मामले मे मुकदमा मामूली मारपीट में दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार नजीराबाद थानाक्षेत्र के रंजीत नगर रेलवे लाइन निवासी आयुष उर्फ राजा बक्शी को दबंगों ने पीटकर किया मरणासन्न सिर में गहरा घाव होने के बावजूद फजलगंज पुलिस ने मामूली मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर पल्ला झाड़ा। इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
घटना को लेकर आरोपियाें द्वारा मारपीट करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आरोपियों में शामिल राहुल राजपूत उर्फ नन्हू हत्या के प्रयास में चकेरी थाने से जेल जा चुका है और उस पर लगभग एक दर्जन मुकदमे है। जेल से छूटने के बाद जेल गेट से काफिला निकाला था जिसमें कोतवाली में मुकदमा लिख गया था सनी यादव भेड़िया मोबाइल लूट में किदवई नगर से जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
खान सर होंगे गिरफ्तार? पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के मामले में दर्ज किया FIR  | मालवीय नगर अग्निकांड में 21 मौतों के बाद दक्षिण दिल्ली में ताबड़तोड़ एक्शन... 32 इमारतों को किया चिह्नित, अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर | कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार तड़के बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापा मारा | पवन सिंह को BJP ने दिया बड़ा तोहफा, MLC के लिए बनाया उम्मीदवार तो JDU ने निशांत कुमार पर खेला दांव
Advertisement ×