पेपर लीक घटनाओं के विरुद्ध कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 

कानपुर। लगातार बढ़ती महंगाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कानपुर दक्षिण के गोविंद नगर स्थित शास्त्री चौक चौराहे पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और संयोजक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जे.पी. पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं हरदीप सिंह पुरी के पोस्टर खच्चरों पर लगाकर सरकार की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। साथ ही ढोलक और मंजीरे की थाप पर सरकार विरोधी नारे  लगाकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया । कांग्रेस प्रदेश महासचिव जे.पी. पाल ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और अनदेखी के कारण देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम नागरिकों की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर दिखाई दे रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और महंगाई तथा पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान राजेश सविता,मोनू पाल,बृजेश गुप्ता, अर्जुन प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह, हल्लू, मोहित पाल, विनोद अवस्थी,वरुण पाल, अजय प्रकाश तिवारी,आलोक ठाकुर, अवधेश गुप्ता, अंतोष , विनय पाल, कमला यादव ,सोनू पंडित,मनोज दुबे,अनुज कुशवाहा, मिहिर झा, सोनू मारवाह, विमल यादव , नरेंद्र पाल , शुभम साहू,  अजय दुबे ,भीम अंकित पाल सौरभ पाल बृजेश तिवारी,मन्नू चौहान, रमाकांत शर्मा, सुनील भाटी,मनोज कुशवाहा ,लक्ष्मी नारायण दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सरकार और सीजेपी के बीच 2 घंटे तक चली बैठक, CJP ने कहा- दो मांगों पर सरकार पॉजिटिव, जेपी नड्डा बोले- कल दोपहर फिर होगी मीटिंग | विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल पेश, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी कड़ी सजा | मोदी सरकार के आश्वासन पर भरोसा? केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM बोले- सेहत का रखें ध्यान | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×