हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के समर्थन में बीजेपी नेता ने दी कमिश्नर कार्यालय पर चढाई करने की धमकी

  • बीजेपी नेता ने फोन पर की पीआरओ से अभद्रता, लाव लश्कर से साथ कार्यालय पहुंचने की दी धमकी
कानपुर नगर, एक बीजेपी नेता द्वारा बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर तथा उसके गुर्गो का समर्थन करते हुए कमिश्नर के मोबाइल पर फोन कर उनके पीआरओ से अभद्रता की गयी। इतना नही नही फेान करने वाले ने खुद को बीजेपी नेता बताया तथा पूरे लाव-लश्कर के साथ कार्यालय पर चढाई करने की धमकी भी दी। यह बीजेपी का नेता कौन है इस सम्बन्ध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तो वहीं कथित नेता आ आॅडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बदादें कि बर्रा का हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर तथा उसके गुर्गो का समर्थन करते हुए व्यक्ति ने खुद को बीजेपी नेता कहते हुए कमिश्नर कार्यालय में फोन किया और उनके पीआरओ को कार्यालय पर चढाई करने की धमकी दी। इसका आॅडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया तो वहीं इस कथित बीजेपी नेता की पुलिस द्वारा तलाश शुरू कर दी गयी है। यह भी बतातें चले कि अजय ठाकुर दबंग और अपराधिक प्रवत्ति का व्यक्ति है जो हिस्ट्रीशीटर है तथा उस पर कई आपराधिक मामले भी है जिमसें बर्रा के जरौली में कुछ ही दिन पहले अपना दल एस की रैली पर हमलाकर पथराव किया था, जिमसें चार लोग घायल हुए थे और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये थे। वही कई मामले रंगदारी मांगने  मामले भी है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।  जो फोन कमिश्नर को किया गया उसमें कहा गया कि हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी बेगुनाह है और सभी पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए गये है। आप लोगों को संवैधानिक अधिकार है फिर भी आप लोग अंधे बने हुए है। वहीं अब काॅल आने के बाद अपने को बीजेपी नेता बताने वाले व्यक्ति की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×