गल्ला व्यापारी के यहां चोरो ने किया हाथ साफ

  • घर में रखा दहेज का सामन, जेवर सहित नकदी लेकर फरार हुए चोर
कानपुर नगर, कानपुर के थाना बिधून क्षेत्र में अज्ञात चोरो द्वारा एक गल्ला व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए चारो ने व्यापारी के घर पर रखा दहेज का सामान जेवर तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी व्यापारी तथा उनके परिजनों को हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना बिधनू क्षेत्र के चैराई गंाव के रहने वाले गल्ला व्यापारी मो0 सिददीकी उर्फ मुन्ना के घर चोरो ने धावा बोला और उनके घर से जेवर, दहेज का सामान तथा नकदी लेकर फरार हो गये। घटना के सम्बन्ध में पीडित मुन्ना ने बताया कि तीन महीने पहले ही उन्होने अपने बडे बेटे अजरूददीन की शादी की थी और उसकी शादी में मिला दहेज का सामान मकान के ऊपर के कमरे में रखा था। बेटा अपनी पत्नी के साथ लखनऊ में रहकर नौकरी कर्ता है और यहां उसकी पत्नी, बेटा व बेटी रहती ह। बताया कि रोज की तरह वह सभी खाना खाने के बाद सो गये, सुबह दूसरी मंजिल का दरवाजा खुला पाया गया। बताया कि उनके बगल में ही उनके छोटे भाई का मकान बन रहा है जहां से चोर चढकर उसके घर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पीडित व्यापारी से शिकायतपत्र लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×