CCTV में कैद हुई शर्मनाक वारदात, गाय के साथ एक शख्स ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक गाय के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार रात को आरोपी हसन खान को गिरफ्तार किया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शलभ कुमार सिन्हा ने कहा, ‘पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है.’

दुर्ग एसपी ने कहा कि पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की थी.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना जामुल थाना क्षेत्र में 24 मई, 2023 को हुई और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी. उन्होने कहा कि यह तब सामने आई जब घटना की फुटेज वायरल हो गई.

जघन्य कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई आक्रोशित सदस्यों ने जामुल पुलिस स्टेशन पर जाकर अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कार्रवाई करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और इस तरह के घिनौने कृत्य में शामिल व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.

जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दिल्ली के रहने वाले कपड़ा विक्रेता हसन खान के रूप में की है. आरोपी यहां हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अमेरिका-ईरान युद्ध में शांति दूत बन रहे पाकिस्तान पर भड़के अमेरिकी एक्सपर्ट, कहा- वो भरोसे लायक नहीं | यूपी में 2027 से पहले होगा विधानसभा चुनाव? अखिलेश यादव बोले- सपा और जनता तैयार | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बिना Prescription नहीं मिलेगा कोई भी Cough Syrup, नया नियम लागू | दिल्ली-गाजियाबाद में कई जगहों को दहलाने की थी साजिश... पाकिस्तानी ISI आतंकी नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
Advertisement ×