साइबर एवं पुलिस टीम द्वारा 101 मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द

कानपुर। पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि सीआर पोर्टल/यूपी कॉप ऐप के माध्यम से नागरिकों द्वारा मोबाइल गुमशुदगी एवं चोरी की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, उन शिकायतों के आधार पर हमारी साइबर एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामदगी के उपरांत संबंधित मोबाइल स्वामियों से संपर्क स्थापित किया गया, उन्हें कार्यालय में बुलाया गया तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय के माध्यम से सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइलों की वर्तमान अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹25,00,000 है।
मोबाइल प्राप्त करने के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया गया। जिन लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले हैं, वे अत्यंत प्रसन्न हैं तथा उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है। एक महिला तो विशेष रूप से मिठाई लेकर आईं और उपस्थित सभी लोगों में वितरित की, जो पुलिस के प्रति उनके विश्वास और संतोष को दर्शाता है। वर्तमान समय में मोबाइल फोन व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को लौटाना पुलिस की प्राथमिकता एवं जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
जहाँ तक बरामदगी और गिरफ्तारी का प्रश्न है, तो अधिकांश मामलों में मोबाइल या तो स्वामियों द्वारा कहीं गुम कर दिए गए थे अथवा उनके साथ चोरी की घटना हुई थी। चोरी के मामलों में प्रायः मोबाइल एक व्यक्ति से दूसरे, फिर तीसरे या चौथे व्यक्ति तक बेचा जाता है। जब पुलिस उस व्यक्ति तक पहुँचती है जिसके पास मोबाइल बरामद होता है, तो कई बार वह यह बताता है कि उसे जानकारी नहीं थी कि मोबाइल चोरी का है और कम कीमत में मिलने के कारण उसने उसे खरीद लिया। चोरी से संबंधित मामलों में हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×