डिलीवरी बॉय की घिनौनी करतूत, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा, महिला ने रोते-रोते सुनाई आपबीती

बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन होम-डिलीवरी के इस दौर में महिलाओं की सुरक्षा पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। यहां एक नामी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डिलीवरी एजेंट ने न सिर्फ एक महिला की प्राइवेसी की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि उसके मना करने के बावजूद जबरन घर में घुसकर बेहद घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

महिला ने आपबीती बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बुरी तरह से रोती नजर आ रही है और काफी डरी-सहमी हुई है। हालांकि पीड़ित महिला की सूझबूझ और सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस खौफनाक आपबीती के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

दरअसल, आरोपी डिलीवरी बॉय (जिसकी पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामथ के रूप में हुई है) एक पार्सल डिलीवर करने उसके फ्लैट पर आया था। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। सामान देने के बाद डिलीवरी बॉय ने अचानक महिला से कहा कि उसे बहुत तेज इमरजेंसी है और उसे वॉशरूम इस्तेमाल करना है।

महिला ने सुरक्षा के लिहाज से उसे बेहद शालीनता से मना कर दिया। उसने कहा, “मैं किसी भी अनजान शख्स को अपने घर के अंदर आने की इजाजत नहीं देती। अगर बहुत ज्यादा इमरजेंसी है, तो आप पास में ही मेरे पड़ोसी पुरुष मित्रों से मदद मांग सकते हैं।” महिला की ‘ना’ के बावजूद डिलीवरी बॉय जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह बुरी तरह डर गई थी। ऐसे में उसने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया, साथ ही फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला रखा जिससे कोई भी अनहोनी होने पर वह मदद के लिए बाहर भाग सके।

हद तो तब हो गई जब वह शख्स वॉशरूम से बाहर आया। महिला का आरोप है कि बाहर आते ही उस शख्स ने महिला के सामने अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए। इस घिनौनी हरकत से महिला कांप उठी। उसने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “मैं उस वक्त पूरी तरह से शॉक में थी। मुझे अपने ही घर में बेहद असुरक्षित महसूस होने लगा। जब एक महिला ने ‘ना’ कह दिया था, तो बातचीत वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी।”

सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट वायरल होने के बाद बेंगलुरु की व्हाइटफील्ड डिवीजन के मराठहल्ली पुलिस स्टेशन ने इस पर कड़ा एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 329(2) (जबरन घर में घुसना) के तहत केस दर्ज किया है।

डीसीपी व्हाइटफील्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×