14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती

कानपुर। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने अवगत कराया है कि अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 14 व 15 मार्च 2026 (शनिवार एवं रविवार) को कानपुर नगर में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सहायता हेतु नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों दिनों में चार पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक दिन प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक रहेगी। ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।
इस व्यवस्था के तहत चीफ वार्डेन राजीव सिंह (मोबाइल- 9838074426) को समस्त ड्यूटी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं डिप्टी चीफ वार्डेन आशीष बाजपेई (मोबाइल- 9889555714) तथा स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन सतीश अरोड़ा (मोबाइल- 9415125597) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ये अधिकारी भ्रमणशील रहकर ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ने निर्देशित किया है कि सभी ड्यूटीरत वार्डेन परिचय पत्र एवं एप्रन धारण कर समय से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें तथा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में सहयोग प्रदान करें।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक प्रखंड के प्रभारी ड्यूटी पर उपस्थित स्वयंसेवकों की उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर सहित दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे तथा ड्यूटी के दौरान स्वयंसेवकों की फोटो संबंधित ग्रुप में भेजेंगे। सभी प्रखंड प्रभारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ड्यूटी रजिस्टर ड्यूटी समाप्ति के पश्चात 16 मार्च 2026 (सोमवार) को अनिवार्य रूप से नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, फूलबाग में जमा कराया जाए।
उप नियंत्रक ने सभी संबंधित स्वयंसेवकों से समयबद्ध तरीके से ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर परीक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×